बारां फ़िरोज़ खान।अंजरोडा ग्राम पंचायत के गांव बेराई की कुछ सहरिया महिला श्रमिक ऐसी है जिनके नाम मस्टररोल में नही आ रहे है।बिन्नो पत्नी जगदीश व रसीदा पत्नी बनवारी सहरिया इन दोनों महिलाओं को आज तक भी मनरेगा में काम नही मिला है।इन दोनों महिलाओं ने बताया कि जब से जॉबकार्ड बना है तब से ही मनरेगा में काम नही मिलता है।इन्होंने बताया कि आवेदन भी करते है।मगर उसके बाद भी नाम नही आता है।शीला पत्नी धनराज सहरिया को एक साल में एक ही बार काम मिला है।शरबदी सहरिया,सुशीला बाई, शीला सहरिया,मानो सहरिया,अनारकली सहरिया,सुल्तान सहरिया,कालू,कैलाशी सहरिया,गुंवारी सहरिया,भग्गो सहरिया,शिला बाई, चम्पी सहरिया,सिया सहरिया,कैलाशी बाई ने बताया कि हमारे नाम मनरेगा मस्टररोल में नही आ रहे है जबकि आवेदन भी कर दिए।मस्टररोल में नाम नही आने की शिकायत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, मेट को भी की जा चुकी है।उसके बाद भी नाम नही आ रहे है।इन महिलाओं ने बताया कि गांव मनरेगा कार्य चल रहा है,मगर मस्टररोल में हमारे नाम नही होने की वजह से हमे काम नही मिला है।जाग्रत महिला संगठन की कार्यकर्ता को इन महिलाओं ने अवगत करवाकर मनरेगा में काम दिलवाने की मांग की है।संगठन की महिला कार्यकर्ता ने विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा शाहाबाद को एक प्रार्थना पत्र भेजकर काम की मांग की है।